WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

मौनी अमावस्या पर खूब हुए गौसेवा के आयोजन।

कोटासर में हवन पूजन के साथ की गई गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में मौनी अमावस्या पर हवन पूजन संपन्न कर लापसी भंडारे का गौवंश को भोग लगाया। खल चूरी गुड़ का गौवंश को भोग लगाया गया। रविवार सुबह पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर के सान्निध्य में सुख समृद्धि की कामना करते हुए हवन अनुष्ठान किया गया। घी खोपरों की आहुतियां देते हुए श्रद्धालुओं ने गौ सेवा का संकल्प लिया। महिला सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ गौसेवा की गई। आज मौनी अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा। लापसी भंडारा हेतु चैनेई के श्यामसुंदर सुथार दुलचासर, बड़ोदरा प्रवासी पहलाद सुथार दुलचासर, जगदीश सिंह पड़िहार दुलचासर ने एक-एक कड़ाई मीठी लापसी भंडारा किया। श्याम सुंदर मोटियार पलाना, सेठ रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा, गुप्त दान जयपुर सहित श्रवणसिंह भाटी कोटासर, महेंद्रसिंह भाटी गीगासर, हाडलां के छैलूसिंह राठौड़, नारायण सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह राठौड़, मुससलकी के रतनसिंह हाडा, धीरासार के श्रवणसिंह हाडा, पीथाराम सारण कोटासर, तोलाराम सारण कोटासर, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी, देवशंकर जाजड़ा जोशी ने खल, चूरी, गुड़, साबून की अलग अलग सेवाओं में सहयोग दिया। गौशाला कमेटी के अमर सिंह, ओम सिंह, मोहन सिंह, पिथाराम सारण सहित अनेक गौभक्त श्रमदान दिया व गौसेवा में सहयोगी बने।

जैतासर में युवा मंडल ने गौसेवा में दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जैतासर में युवा मंडल ने गौसेवा में सहयोग दिया। मंडल के युवाओं ने गांव भर में घुम कर अनाज बाजरी, गेहूं, दलिया, गुड़ खल पशुआहार एकत्र किया तो गौशाला पहुंच कर गौवंश के लिए दिया। इस दौरान हनुमान गिरी, राजपाल गिरी, विष्णु नाई, रामेश्वर गर, जेनगर, शंकरदास, किशनदास, मुन्नीराम नैण, गोपालगर, रेंवतगर, सुरज शर्मा सक्रिय रहें। ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की व गौशाला समिति ने सेवा सहयोग के लिए आभार जताया।

बाडेला में ज्याणी की पुण्यतिथि पर 35 क्विंटल हरा चारा खिलाया गौवंश को।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव बाडेला में दिवंगत रामरखाराम ज्याणी की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों मोहनराम, दानाराम, अन्नाराम, सीताराम सहित ज्याणी परिवार ने श्रीगिरधर गौपाल गौशाला सहित गांव में निराश्रित गौवंश को 35 क्विंटल से अधिक हरा चारा खिलाया। इस दौरान गांव के संस्थापक सदस्य रहें ज्याणी के बारे में जानकारी देते हुए स्थापना दिवस की ग्रामीणों को बधाई दी गई।

ठुकरियासर में निराश्रित गौवंश की सेवा की।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव ठुकरियासर में मौनी अमावस्या के अवसर पर गांव के युवाओं निराश्रित पशुओं की सेवा करते हुए उन्हें खल व चूरी खिलाई गई। युवाओं ने गांव की गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे पशुओं को खल चूरी खिलाई। इस सेवा कार्य में सचिन सैन, प्रदीप टांडी, राधेश्याम शर्मा, संतोष जाखल, नरेंद्र सिंह, बनवारी सुथार, मुकेश गोदारा, पवन गोदारा एवं जगदीश सुथार विशेष रूप से सक्रिय रहें। युवाओं ने समर्पण भाव सेवा दी और ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़