WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  | 

भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 अप्रैल 2026। दुपहिया वाहनों की चोरी की वारदातें क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। चोरी की वारदातों के बाद पीड़ित पुलिस से सामान बरामद कर चोर पकड़ने की परिवाद लेकर थाने पहुंच रहें है।
शनिवार को दोपहर सवा तीन बजे कालूबास में बसंत कुमार डागा बाजार से अपने घर गए थे। वे अपनी स्कूटी मकान के सामने खड़ी कर, भोजन करने अंदर गए और वापस लौट कर आए तो स्कूटी मौके से नदारद थी। डागा ने इधर उधर तलाश का प्रयास किया, परंतु स्कूटी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देते हुए सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने भी स्कूटी ले जाने वाले अज्ञात की पहचान होने पर पाठकों से पुलिस को या 9785735181 पर सूचना देने का आग्रह भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़