WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

भाजपा के युवा नेता के साथ मारपीट, कैंपर से टक्कर मार कर घसीटने से आई चोटें, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। भाजपा के युवा नेता से हाइवे के पास सर्विस रोड पर 4 फरवरी की रात मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। एएसआई सुरेंद्र कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाजपा के युवा नेता बिग्गाबास निवासी 29 वर्षीय महेंद्रसिंह पुत्र हुणतसिंह ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी 2026 की रात करीब 9.30 बजे वह अपने दोस्त अहमद काजी के साथ बीकानेर से लौट रहा था। तभी सेसोमूं स्कूल के पास सर्विस रोड पर अपनी गाड़ी खड़ी करके चाय पीने के लिए रूके। कुछ ही देर में सामने की ओर से एक स्कूटी पर सवार तीन जनों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। परिवादी ने मोमासर बास निवासी स्कूटी सवार मिंटूसिंह पुत्र शिवसिंह राजपूत व अन्य दो जनो को ओलमा दिया, तो स्कूटी सवार ने अपने साथी रामसिंहसर सरदारशहर निवासी रामनिवास सारण, बींझासर निवासी अशोक व श्रीडूंगरगढ़ निवासी भानीनाथ सिद्ध को बुला लिया। आरोपी गालियां देने लगे और मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि रामनिवास व अशोक ने अपनी कैपंर गाड़ी में सवार होकर जान से मारने की नियत से उसे कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी और गाड़ी से 150 फुट घसीटकर ले गए। जिससे उसके पैरों व कुल्हे पर गंभीर चोटें लगी, जब अहमद काजी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसका फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़