WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा

डूंगरगढ़ one 4 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक बदलाव की दिशा में ग्राम पंचायत बीदासरिया के मेघवाल समाज के युवाओं ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मृत्यु भोज और शराब का त्याग करने की सामूहिक शपथ ली। युवाओं ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया कि यदि कोई इस संकल्प का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर ₹5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।

गांव में आयोजित बैठक में लेखराम, सोहनलाल, जगदीश प्रसाद, तोलाराम, देदाराम, गोपालराम, रामलाल, तनवीर, दुलाराम, छगनलाल, नरसाराम और गंगाराम सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने हाथ उठाकर समाज सुधार की इस पहल को जीवनभर निभाने का वचन दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल बीदासरिया ने कहा कि युवाओं द्वारा लिया गया यह निर्णय समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज जैसी परंपराएं आर्थिक बोझ बढ़ाती हैं और शराब सेवन सामाजिक व पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करता है।

समाज के प्रबुद्धजनों ने युवाओं के इस साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए इसे जागरूक, स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण की ओर प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य गांवों के युवा भी इस मुहिम से प्रेरणा लेकर सामाजिक सुधार की दिशा में आगे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़