WhatsApp Menu
यहां से सस्पेंड किये ईओ को फिर से लगाया यहीं पर, तहसीलदार से हटाया चार्ज  |  पढें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें एकसाथ  |  मुकदमा करवाने से नाराज जवाईं ने की मारपीट, सास ने लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।  |  क्षेत्र के जयपाल ने 12 सेकेंड से कम समय में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधा, बनाया रिकॉर्ड  | 

बीकानेर में अंबेडकर-फुले जयंती पर भव्य आयोजन: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले- बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक, फुले महान समाज सुधारक

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती और महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक थे और उन्हें संविधान निर्माता के रूप में पूरा विश्व जानता है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक, लेखक और दार्शनिक थे, जिनका योगदान समाज को नई दिशा देने वाला रहा है।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से आईदान पारीक धनेरू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें कुंभाराम, चूनाराम, नंदलाल, पोकरराम, हुकमाराम, पुनाराम, नेतनाथ, कालू नायक, भोजाराम, पीथाराम, हरजीराम, सीताराम, लेखराम, नेमदास, मांगीलाल, मोतीराम, नथमल, मामराज, रुक्मदेवी (पूर्व सरपंच), पदमाराम, बंसीलाल, चंद्राराम, कुसलाराम, शंकराराम, अन्नाराम, ओमाराम, बक्साराम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता बरजलाना जोहड़ धनेरू से बीकानेर पहुंचे।

मोमासर से 70 से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता
वहीं मोमासर ग्राम पंचायत से भी करीब 70 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह सहभागिता जुगराज संचेती एवं भीम युवा शक्ति टीम के नेतृत्व में हुई। कार्यकर्ता एक बस और तीन निजी वाहनों के माध्यम से बीकानेर पहुंचे।
इस दौरान बाबूलाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और रविशेखर मेघवाल ने भीम युवा शक्ति टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़