श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। लगातार प्रयास से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग छाप छोड़ रहें क्षेत्र के युवा सुयश कमा रहें है। क्षेत्र के गांव जैसलसर के जयपाल ने 5 जनवरी 2026 में 11.73 सेकेंड में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधकर नया रिकॉर्ड बनाया। जयपाल ने लूणकरणसर के पंडितजी का रिकॉर्ड तोड़ा और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2026 में अपना नाम दर्ज करवाया है। संस्था ने उन्हें जनवरी लास्ट वीक में गोल्ड मैडल सहित रिकॉर्ड का उपहार भेजा है। जयपाल ने बताया कि पंडितजी का रिकॉर्ड 14 सेकेंड का था और उन्होंने लगातार प्रयास करते हुए 14 सेकेंड से समय कम लेकर आए। उसके बाद रिकॉर्ड ज्यूरी से संपर्क किया व उन्हें ऑनलाइन साफा बांधकर दिखाया और उसका समय के साथ वीडियो भी भेजा। ज्यूरी ने इसे नया रिकॉर्ड मानते हुए उन्हें बुक में स्थान दिया। जयपाल के पिता कल्याणसिंह सहित परिजनों ने इस पर गर्व जताया और साथियों ने उन्हें बधाई दी है। विदित रहें महंत स्वामी प्रतापपुरी जी महाराज के श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान गुरूवार को उन्हें रिकॉर्ड का गोल्ड मैडल पहना कर सम्मान किया गया। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई के निवास स्थान पर आयोजित समारोह में शामिल अनेक नेताओं व मौजिज लोगों ने जयपाल को बधाई दी। देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/1FMi4mXsUC/