WhatsApp Menu
लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

प्रधानाचार्य पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 फरवरी 2026। प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गए क्षेत्र के गांव कुनपालसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि मामले की जांच कर रहें एएसआई गजेंद्र सिंह ने आरोपी 23 वर्षीय रामचंद्र पुत्र फुसाराम मेघवाल निवासी कुनपालसर की लोकेशन ट्रेश की और उसे गुरूवार को गांव के पास आम सड़क से ही गिरफ्तार किया गया है। गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तारी कर हवालात में बंद किया गया। शुक्रवार सुबह इसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

प्रदेश भर में सोशल मीडिया पर चले स्टेट्स।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। घटना के बाद श्रीडूंगरगढ़ ONE की खबर व वीडियो को प्रदेश भर में लाखों लोगों ने देखा और निंदा करते हुए खबर व वीडियो स्टेटस् में लगाए। उसके बाद लगातार चूरू बीकानेर सहित प्रदेश भर में शिक्षकों द्वारा “सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल आपके डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करें यह आपका अधिकार नहीं है केवल सुविधा है।” और “यदि शिक्षक सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा सुरक्षित नहीं” जैसे स्टेट्स लगातार लगाए जा रहें है। आज भी क्षेत्र में प्राय: सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों के स्टेट्स में यही स्टेट्स नजर आ रहें है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़