WhatsApp Menu
बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत  |  16 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज फिर 2 युवाओं की बलि ली सड़क हादसे ने, एक गम्भीर।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया परंतु 350 किमी दूर घर से धर दबोचा अफीम तस्कर को, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही के बाद मामले की जांच कर रही थानाधिकारी संध्या बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस दल ने मुख्य सप्लायर को 350 किलोमीटर दूर उसके घर से धर दबोचा है। सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी तोलियासर निवासी किशन धतरवाल ने पुलिस गुमराह करने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर की खोजबीन शुरू की। पुलिस दल ने बालोतरा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गांव डोली निवासी आरोपी भंवराराम पुत्र सुरजाराम बिश्नोई को उसके घर से दस्तयाब किया। आरोपी को बुधवार शाम को सेरूणा थाना लाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान टीम में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई, रीडर सेवानंद, एएसआई सुरेश कुमार मीणा सक्रिय रहें व आरोपी को धर दबोचा है। बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़