WhatsApp Menu
आज फिर 2 युवाओं की बलि ली सड़क हादसे ने, एक गम्भीर।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  सेवा कार्य में जुटा ट्रस्ट, दो दिन में लाखों का सहयोग; समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान  |  पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया परंतु 350 किमी दूर घर से धर दबोचा अफीम तस्कर को, पढें पूरी खबर।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

मोहता परिवार ने सरकारी अस्पताल में लगवाया वाटर कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ में जनसहयोग से सरकारी संस्थाओं में सुविधाओं के बढ़ने का क्रम जारी है। वैशाख के महीने की गर्मी में जलदान का विशेष महत्व को देखते हुए दीनदयाल मोहता परिवार ने उपजिला अस्पताल में वाटर कूलर लगवाया। अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को शीतल जल की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर परिवार व अस्पताल स्टाफ के अनेक सदस्य मौजूद रहें व दानदाता के सहयोग की सराहना की।

ट्रस्ट में की घोषित राशि सौंपी दानदाताओं ने, बन रहें नए सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आगामी 10 मई 2026 को प्रस्तावित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट में बुधवार के सूडसर निवासी कोडाराम पुत्र चुनाराम भादू ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए, श्रीडूंगरगढ़ के संग्रामराम पुत्र रूपाराम सिंवर एक लाख ग्यारह हजार रूपए तथा कल्याणसर पुराना के पेमाराम मालुराम महिया इक्यावन हजार रूपए की सहयोग राशि सौंपी। वहीं पूर्व में राशि सहयोग की घोषणा करने वाले जयकिशन गांगड़वा लाखनसर, तारूराम पुत्र हीराराम जांगू कुंतासर, हीराराम पुत्र दुर्गाराम कूकना श्रीडूंगरगढ़, गिरधारीराम पुत्र चुनाराम जांगू कुंतासर, हेमाराम पुत्र हीराराम जांगू कुंतासर, रामेश्वर पुत्र लादूराम रायल, हनुमानराम पुत्र खीराजराम सहू कुंतासर, दौलतराम बांगड़वा लाखनसर द्वारा राशि का समर्पण दिया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट के तुलसीराम गोदारा, प्रभुराम मास्टर, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, सीताराम सिंवर, भगवानराम महिया, मास्टर कोडाराम भादू, मोहनराम सारण, डूंगरराम गोदारा, नारायणराम चाहर, सुरजाराम चाहर, लिछूराम जाखड़ सहित अनेक मौजिज लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने दानदाताओं का आभार जताया।

बीरमसर में किया प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव बीरमसर में मंगलवार को भीम युवा क्रांतिकारी संगठन द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। राउप्रावि में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लूखा ने बाबा साहेब का माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। अतिथि शिक्षाविद् रामेश्वरलाल डोटासरा ने बाबा साहेब के जीवन प्रसंग सुनाए व युवाओं से उनके दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही। संगठन अध्यक्ष लालचंद गोयल ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संघर्ष के मार्ग पर चलकर शिक्षा व समानता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने युवाओं से समाज में समानता के लिए प्रयास करने की बात कही। समारोह में 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। गांव में सेवारत कार्मिकों का व दानदाताओं का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिला शक्ति कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के बाद उत्साह के साथ जुलूस भी निकाला गया। जिसमें नाचते गाते युवा शामिल हुए।

रीड़ी में मनाया बाबा साहेब का जन्मोत्सव, निकाला जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव रीड़ी में अंबेडकर बोर्ड द्वारा मंगलवार को बाबा साहेब की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण समारोह में शामिल हुए। यहां गुब्बारों से सजावट की गई व भारत रत्न का माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। युवाओं ने नीले रंग से होली खेली और कार्यक्रम के बाद नीली पताकाएं हाथ में लेकर नाचते गाते जुलूस निकाला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़