WhatsApp Menu
सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  | 

पुलिस कार्रवाई

हाइवे पर रूकवाए ओवरलोड ट्रक, खनन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के सीआई कश्यप सिंह के निर्देशन में खनन विभाग के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने शुक्रवार सुबह हाइवे पर ओवरलोड बजरी के ट्रक रूकवाए है। रोके गए करीब आधा दर्जन ट्रकों में बजरी भरी है। पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में खनन विभाग द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

अवैध शराब बरामद की, एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई देवाराम ने गुरूवार को अवैध शराब के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया। देवाराम ने बताया कि रात करीब 8 बजे सेसोमू स्कूल के पास आम गली में अवैध शराब के साथ 42 वर्षीय रामचंद्र पुत्र चंदूमल सिंधी निवासी बिग्गाबास को पकड़ा गया। आरोपी से 45 पव्वे शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़