WhatsApp Menu
पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  |  रामचंद्र शर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय, ऊपनी के प्रभुनाथ को लौटाई सोने की रखड़ी  | 

पलटा मौसम, बूंदाबांदी शुरू, गर्मी से मिली राहत, विभाग ने जारी किया अलर्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक मौसम पलट गया है। तेज धूप के बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई है। सुबह से तेज गर्मी का एहसास लोगों ने किया और मौसम बदलने से क्षेत्रवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की है। कृषि मंडी में खुले में पड़ा अनाज भी भीगने लगा तो व्यापारी व किसानों ने दौड़ कर उसे ढकने के प्रयास भी किए।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर जिलों और आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी/हल्की वर्षा और कहीं कहीं धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मेघगर्जना के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की हिदायत भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़