WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

पढें क्षेत्र के लिए दो खास खबरें एकसाथ

छंगाणी परिवार ने सरकारी स्कूल में किया ट्यूबवेल निर्माण के लिए पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अपने दिवंगत माता पिता मनोहरी देवी व जगदीश प्रसाद छंगाणी की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा सरकारी स्कूल में ट्यूबवेल का निर्माण करवा शिक्षा के मंदिर में सहयोग दिया जाएगा। बुधवार सुबह छंगाणी परिवार द्वारा ताल मैदान के पीएमश्री राउमावि परिसर में विधि विधान से पूजन संपन्न करवा ट्यूबवेल निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया गया। इस कार्य के प्रेरक पार्षद पवन कुमार उपाध्याय ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इससे विद्यालय में स्थाई रूप से जल की सुविधा हो सकेगी। स्कूल स्टाफ ने परिवार द्वारा किए जा रहें सहयोग के लिए आभार जताया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट में
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 16 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इससे पहले जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक भी होगी। जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़