बच्चों की स्कूल के पास धूम्रपान बेचा, एक को पकड़ा पुलिस ने।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। नाबालिग बच्चों को धूम्रपान बेचना या किसी स्कूल के पास धूम्रपान बेचना कानूनन अपराध है। इसी अपराध में शेरूणा पुलिस ने गुरूवार को एक जने को पकड़ा और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने दौराने गश्त पूनरासर गांव में सरकारी स्कूल के पास बीड़ी, माचिस, तानसेन, गणेश जर्दा, तंबाकू जब्त कर इसी गांव के फुसाराम को पकड़ा। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे।
काला शीशा, बिना नबंर दौड़ाई गाड़ी तो युवक को पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार को काले शीशे, बिना नबंर और आगे पीछे गाटर लगाकर गाड़ी दौड़ा रहें एक युवक को पुलिस ने रोका। युवक समझाईश के दौरान पुलिस से उलझने लगा। एएसआई राजकुमार ने धीरदेसर चोटियान निवासी मुकेश कुमार को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया और मामला दर्ज कर पाबंद करवाया।
युवक झगड़े तो बड़े कूद पड़े लड़ाई में, तीन को किया पाबंद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के बाजार में स्थित एक कटले में युवक आपस में लड़े तो बड़े भी उसमें कूद पड़े और आपस में बोलचाल करने लगे। एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और आपस में लड़ाई झगड़ा करते युवक ब्रह्मदेव, श्रवण कुमार व राजेश कुमार को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग में पाबंद किया।