WhatsApp Menu
कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  |  बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत  | 

पकड़े जाने के भय से सुनसान गली में बाइक छोड़ भागा चोर, पाठकों ने पहुंचाई मालिक तक, जताया श्रीडूंगरगढ़ ONE का आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। बुधवार दोपहर मोमासर बास में 12.30 बजे करीब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। भंवरलाल जाट की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ ONE ने बाइक की फोटो व नबंर सहित प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE द्वारा पाठकों से बाइक कहीं नजर आने पर पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया। ऐसे में बाइक चोर तक भी संभवत: खबर पहुंची और पकड़े जाने के डर से उसने मोमासर बास में एक सुनसान गली में बाइक छोड़कर भाग गया। श्रीडूंगरगढ़ ONE के पाठक मदन सोनी ने बाइक की सूचना देवीलाल को दी और बाइक मालिक तक पहुंच गई। देवीलाल पुत्र भंवरलाल जाट सहित मोहल्लेवासियों ने बार बार श्रीडूंगरगढ़ ONE का आभार जताया।
विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित बीकानेर जिले, लूणकरणसर, रतनगढ़ तहसील क्षेत्र, सरदारशहर, बीदासर, नोखा व प्रवासी पाठकों के बीच श्रीडूंगरगढ़ ONE की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खबरों में प्रामाणिकता व विश्वसनीयता के कारण श्रीडूंगरगढ़ ONE ने अपनी अलग पहचान कायम करते हुए, एक बड़ा ग्रामीण व शहरी पाठक वर्ग हासिल किया है। जिसमें प्रतिदिन 1 लाख से अधिक पाठक संख्या शामिल है। ये पाठक संख्या श्रीडूंगरगढ़ ONE की ताकत होने के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़