WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  | 

पंचायती राज संस्थाओं व सरपंच चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दिया आदेश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 फरवरी 2026। पंचायती राज संस्थाओं व सरपंच चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर चुनाव मतपेटी व मशीनों से करवाने के निर्देश दिए है।
जारी आदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के समस्त वार्डों का चुनाव इलेक्ट्रोनिकं वोटिंग मशीन (ईवीएम) से तथा पंचायत के सरपंच और वार्डपंच का चुनाव मतपेटी के माध्यम से संपन्न करवाने के आदेश दिए है। बता देवें गत दिनों से चुनाव प्रक्रिया मतपेटी से करवाने की सूचनाएं मीडिया में चल ही रही थी वहीं आज लिखित आदेश जारी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़