श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। नेशनल हाइवे 11 पर कितासर से 1 किलोमीटर आगे सुनसान जगह पर गाड़ी सड़क से नीचे उतरी हुई थी। अंदर से बंद कार में एक युवक का शव मिला। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एएसआई रामस्वरूप की अगुवाई में पुलिस मौके पहुंची और गाड़ी का कांच तोड़ कर गेट खोले गए। उसके पश्चात शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान सुमित पुत्र रघुवीर जाखड़ निवासी गुढ़ागौड़जी झुझुनूं की मृत्यु हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में पीपी ऑफिस में बतौर बाबू तैनात था। एएसआई रामस्वरूप मौके पर पहुंचे और शव का गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रथम दृष्टया नशे की ओवर डोज से मृत्यु होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर की ज।