WhatsApp Menu
चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

नाचते गाते रवाना हुए श्याम-प्रेमी, बालाजी भक्तों ने किया सुंदरकांड, रवानगी 4 बजे।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। मार्च माह के अंतिम रविवार को क्षेत्र में धार्मिक जयकारे गूंजे और भक्तों की टोलियां अपने इष्ट के दर्शन करने नाचते गाते रवाना हुई। पढें कस्बे से रविवार को रवाना हो रही 2 धार्मिक यात्राओं की खबर।
1- नाचते गाते रवाना हुई खाटू के लिए डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम पैदल यात्रा सेवा समिति के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ से खाटू धाम के लिए डाक ध्वजा रविवार सुबह रवाना हुई। आडसर बास स्थित श्याम मंदिर में विधिवत पूजन एंव विशेष आरती के बाद डीजे पर नाचते हुए श्याम भक्त रवाना हुए। जुलूस के रूप में पहले घासमंडी रोड स्थित श्याम धोरा मंदिर भी पहुंचे व वहां बाबा के दर्शन कर खाटू के लिए दौड़ लगानी शुरू की। यात्रा में सभी शामिल हुए भक्तों का विशेष ड्रेस कोड रखा गया है एवं केवल पंजीकृत यात्री ही चांदी की डाक ध्वजा हाथ मे लेकर दौड़ लगा रहे है। बाबा का भव्य श्रंगारित दरबार भी यात्रा में सजाया गया है एंव यात्रा में शामिल यात्री लगातार बारी बारी से दौड़ते हुए रविवार शाम तक खाटू पहुंच जाएंगे। वहां बाबा कर दरबार मे दर्शन कर धोक लगाएंगे एवं चांदी की ध्वजा व मन्नतों की डाक बाबा को समर्पित करेंगे।

2- बालाजी भक्तों ने किया सुंदरकांड, शाम 4 बजे होंगे सालासर के लिए रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। चैत्र पूर्णिमा के मौके पर सालासर बालाजी के दरबार मे पैदल यात्रा से हाजिरी लगाने वाले कस्बे के बालाजी भक्त श्री सालासर पैदल यात्री संघ कालुबास के बैनर तले आज शाम 4 बजे रवाना होगी। रवानगी की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को संघ रवानगी स्थल पारीक चौक पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के बाद यात्रा की तैयारियों के पूर्ण होने की समीक्षा की गई एंव संघ अध्यक्ष रामवतार पारीक ने सभी यात्रियों से सहयोग व अनुशासन बनाये रखने की अपील की। संघ रविवार शाम को वार्ड 40 स्थित संघ रवानगी स्थल पर बाबा के धोक लगा कर नाचते गाते जुलूस के रुप में रवाना होगा। एंव 2 अप्रैल को सालासर पहुंच कर बाबा के दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़