WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

नई सड़क बनी मुसीबत: वार्ड 23 में नालियों के बिना बनी रोड, घरों में रिस रहा पानी

डूंगरगढ़ one 18 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर 23 में पालिका द्वारा नवनिर्मित सड़क अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं होने से वार्ड में गंदे पानी की निकासी ठप हो गई है।I

लोक समता समिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सड़क बनना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की अदूरदर्शिता साफ नजर आ रही है। नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी दीवारों में रिस रहा है, जिससे मकानों के कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है।

वार्डवासियों ने जब ठेकेदार से नाली निर्माण को लेकर सवाल किया तो उसने साफ कह दिया कि उसे नालियों के निर्माण के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इससे नाराज वार्ड के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का समुचित निकास नहीं होने से यह घरों के पास जमा हो रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वार्डवासियों ने पालिका से जल्द नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़