WhatsApp Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  |  एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  | 

दुलचासर में चल रहे रग्बी प्रशिक्षण शिविर में नेशनल के लिए टीम का हुआ फाइनल चयन, क्षेत्र के सुभाष को मिला मौका

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। रग्बी खेल में नेशनल गेम्स के लिए शुक्रवार को छात्र व छात्रा वर्ग की फाइनल टीमों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें छात्र वर्ग में गांव दुलचासर के खिलाड़ी सुभाष का चयन हुआ है।
69 वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) का आयोजन आगामी 30 जनवरी से 4 फरवरी तक त्यागराज दिल्ली में होगा। इन दिनों दुलचासर गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को दोनों वर्गों के लिए राजस्थान टीम का चयन कर लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शाला प्रधानाचार्य कृष्णा जीनगर व वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक बजरंग सहारण ने बताया कि रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 19 वर्षीय छात्र वर्ग में डीडवाना कुचामन से पवन कुमावत, राजेंद्र, कार्तिक, अजमेर से सोनू सिंह रावत, खुर्शीद मोहम्मद, झोटवाड़ा जयपुर से निखिल तंबोली, किशन सेन, राजसमंद से उदय सिंह, धोंद सीकर से प्रेमचंद जाखड़, मांडलगढ़ भीलवाड़ा से शिवराज कंजर, दौसा से मक्खन लाल मीणा, दुलचासर बीकानेर से सुभाष का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। वहीं मांडलगढ़ भीलवाड़ा के दिनेश जोशी, उदयपुर से विजय मीणा, ढेंचू फलोदी से गोपाल सिंह को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है।
इसी प्रकार रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में रैनी अलवर से कृष्णा बैरवां, पायल मीणा, साक्षी मेहरा, कुचामन डेगाना से तनु कंवर, तनु वैष्णव, जयपुर से कशिश, शिवानी, मोनिका कंवर, लूणकरणसर बीकानेर से मघी खाती, प्रियंका अजमेर से संजू, भीलवाड़ा से खुशबू धाकड़ का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। वहीं मूंडवा नागौर से मनीषा,बालोतरा से प्रमिला, सूरजपोल उदयपुर से नगीना को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। टीम आगामी 28 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़