WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  | 

दिल्ली बीकानेर ट्रेन में दूध पी-कर सोया मासूम सुबह उठा ही नहीं, माँ का हुआ बुरा हाल, पढ़ें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 फरवरी 2026। बुधवार सुबह एक दु:खद खबर दिल्ली से बीकानेर आ रही ट्रेन में एक मासूम बालक की मौत की आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक माँ अपने भाई के साथ बीकानेर लौट रही थी। अलसुबह 4.30 बजे माता ने अपने बालक को दूध पिलाकर सुलाया। सुबह माँ ने उसे संभाला और उठाने का प्रयास किया परंतु बालक उठा ही नहीं। माता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसी ट्रेन में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी रामावतार माली ने एपीजे क्विक एंबुलेंस को सूचना दी और ट्रेन श्रीडूगरगढ़ पहुंचने पर एंबुलेंस व सेवादार स्टेशन पर तैयार मिले। बालक को तुरंत उसकी माँ व मामा के साथ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मेडिकल टीम ने बच्चे को बचाने के लिए कई प्रयास किए परंतु बच्चे ने अपने प्राण गवां दिए थे। मेडिकल टीम ने बच्चे को प्रॉपर श्वास नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो जाने का अंदेशा जताया। मृत बालक के परिजन खारी चारणान बीकानेर निवासी ईश्वरसिंह पुत्र कोडसिंह को सूचना दे दी गई है। नन्हें बच्चे की मौत से माहौल ट्रेन के डिब्बे में और अस्पताल में गमगीन हो गया, और हर कोई बेहाल माँ को सांत्वना देते नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़