WhatsApp Menu
पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  |  रामचंद्र शर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय, ऊपनी के प्रभुनाथ को लौटाई सोने की रखड़ी  | 

दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर

डूंगरगढ़ one 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अब न्यायालय की शरण लेते हुए परिवाद दायर किया है।

परिवादिया पूजा पुत्री भँवरलाल जाट, हाल निवासी मोमासर ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व रतनगढ़ तहसील के भावनदेसर निवासी अमरचंद पुत्र श्रवणकुमार जाट के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था, जिसमें घरेलू सामान व आभूषण शामिल थे।

शादी के बाद से ही शुरू हुई प्रताड़ना

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। आए दिन मारपीट कर उससे 1 लाख रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल लाने की मांग की जाती रही। इस दौरान उनके एक पुत्री भी हुई, जिसकी उम्र वर्तमान में करीब 3 वर्ष बताई गई है।

एक साल पहले घर से निकाला

महिला ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करीब एक साल पहले उसे और उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने पीहर में रह रही है।

पीहर आकर भी की मारपीट, स्त्रीधन देने से इंकार

कुछ दिन पहले आरोपी उसके पीहर आया और वहां भी दहेज की मांग को लेकर झगड़ा किया। जब महिला ने अपने स्त्रीधन की मांग की तो आरोपी ने सामान लौटाने से इंकार कर दिया और धमकी दी कि बिना दहेज के वह उसे घर में नहीं रखेगा।

अब न्यायालय से एफआईआर दर्ज कराने की मांग

पीड़िता ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष परिवाद पेश किया है। उसने न्यायालय से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़