WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

तेज आवाज वाली फटफटिया पर कसेगी लगाम, एक बुलेट जब्त कर चालक को किया पाबंद।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। नगरवासियों के लिए बाइक की तेज रफ्तार और आवाज वाले साइलेंसर इन दिनों सिरदर्द बन गए है। गली मोहल्ले में तेज आवाज में बाइकें दौड़ाने वाले इन युवकों से लोग खासे परेशान हो रहें है। मॉडिफाइड बाइकों के तेज आवाज से छात्र, मरीज व वृद्ध नाराज है और कालूबास के एक बुजुर्ग ने बताया कि ये बाइके दौड़ा रहे युवकों के कुछ तो नाबालिग भी है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने चेतावनी देते हुए ऐसे बाइक सवारों को जानबूझकर सड़कों पर तेज आवाज से आमजन को परेशान नहीं करने के लिए आगाह किया है। सिंह ने ऐसे असामाजिक तत्वों को अपनी हरकत से बाज आने की बात कही है। सिंह के निर्देशन में घुमचक्कर के निकट तेज आवाज साइलेंसर वाली एक मॉडिफाइड बुलेट जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई में एक बुलेट को जब्त किया व मोमासर बास निवासी अविनाश वाल्मिकी को ऐसी बाइक नहीं चलाने के लिए पाबंद किया। कांस्टेबल पुनीत कुमार ने बताया कि थानाधिकारी के निर्देशन में आगामी दिनों में भी ऐसी बाइकों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़