WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

तारबंदी से बची फसल, किसान को मिली राहत

सरकार की योजना से ओमप्रकाश को 40 हजार की सब्सिडी, अब नहीं करनी पड़ती रातभर रखवाली

डूंगरगढ़ one 6 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गिरदावर सर्किल स्तर पर लगाए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर किसानों के लिए राहत बनकर सामने आ रहे हैं। इन शिविरों के जरिए न सिर्फ योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि किसानों को सीधा फायदा भी मिल रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आडसर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसान ओमप्रकाश सोनी को राज्य सरकार की तारबंदी योजना का लाभ मिला। खेतों के चारों ओर तारबंदी कराने पर उन्हें 40 हजार रुपए की सब्सिडी दी गई।

पहले रातभर जागकर करनी पड़ती थी रखवाली

ओमप्रकाश ने बताया कि पहले आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए उन्हें रातभर खेतों में जागना पड़ता था या फिर निजी खर्च पर रखवाली करवानी पड़ती थी। तारबंदी होने के बाद अब फसल पूरी तरह सुरक्षित है और चिंता खत्म हो गई है।

ऑनलाइन आवेदन से मिली सब्सिडी

किसान ने कृषि विभाग के माध्यम से तारबंदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद खातेदारी भूमि के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। इसके बाद खेतों में तारबंदी का कार्य पूरा कराया गया और वित्तीय स्वीकृति मिलने पर अनुदान राशि खाते में जमा कर दी गई।

योजना में कितना अनुदान

सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि तारबंदी योजना के तहत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाता है। वहीं लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम 48 हजार रुपए तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़