WhatsApp Menu
भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  |  फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  | 

जुलाई माह के “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” चुने गए नरेंद्र व मुखराम, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सेवारत नरेंद्रसिंह व गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी गंगाशहर थाने में सेवारत मुखराम जाखड़ को जुलाई माह के “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” चुना गया है। दोनों को अतिरिक्त सतर्कता व कार्य में तत्परता के लिए ये मासिक पुरस्कार मिला है। दोनों ही कांस्टेबल को एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। दोनों कांस्टेबल को साथियों ने बधाई दी। इसी जनवरी में कांस्टेबल को प्रोत्साहित करने के लिए ये सम्मान प्रारंभ किया गया है। इसमें एक जिले का और एक शहर के कांस्टेबल का चुनाव किया जाता है। पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़