WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

जुए के खिलाफ पुलिस ने की दो अलग अलग कार्रवाइयां, 8 जुआरी गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा यातायात सुधार व अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई शनिवार को खासी चर्चा में रही। थानाधिकारी कश्यप सिंह सोशल मीडिया पर छाए रहें। वहीं शाम होते होते पुलिस ने जुए के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाइयों में 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के निर्देशन में एएसआई गजेंद्र सिंह व हैड कांस्टेबल देवाराम की टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। जुए के खिलाफ हुई कार्रवाई में कांस्टेबल नरेंद्र की विशेष भूमिका रही।
पहली कार्रवाई में टीम ने भोपा बस्ती रोड पर ताश पत्ती पर जुआ खेलते आडसर बास निवासी मुरलीधर सोनी, बिग्गाबास निवासी जमनाराम रैगर, आडसर बास निवासी राजकुमार नाई व कालुबास निवासी मुकेश जाट को गिरफ्तार किया। इनसे 1850 रुपये जब्त किए। दूसरी कार्रवाई में जैसलसर रोड पर ताश पत्तीपर जुआ खेलते आडसर बास निवासी भागीरथ जाट, महिपाल गिरी, दिलीप भार्गव, कालूराम नाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 2100 रुपये नगद व ताश पत्ते बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़