श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जनवरी 2026। आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार से बच्चों का निर्माण व मानसिक पोषण हो और वे सर्वांगिण विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकें। इसी विचार के साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार सुबह विद्यारंभ संस्कार हवन पूजन का आयोजन होगा व सरस्वती पूजन के साथ नवप्रवेशित बच्चों का तिलक कर विद्यारंभ संस्कार किया जाएगा। इसमें नवीन प्रवेश योग्य 3 से 5 वर्ष की आयु के बालक बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बताया कि शास्त्रानुसार बच्चों को विद्यारंभ बसंत पंचमी को किया जाना चाहिए जिससे बच्चे मेघावी व संस्कारित बनकर राष्ट्र व समाज के लिए उपयोगी बन सकें। घिंटाला ने कहा कि स्कूल में छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से मदर टीचर्स की व्यवस्था के साथ खेल खेल में शिक्षण की विभिन्न सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध है, जिससे बालक विषयों से समायोजन सरलता से सीख पाते है। स्कूल स्टाफ भी आयोजन की तैयारियों में जुटा है।