WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

छात्र संगठित हो और छात्रसंघ चुनाव की आवाज बुलंद करने का आह्वान, गोदारा का किया सम्मान, ये रहें शामिल

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने हरीराम गोदारा को बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना और डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा भी उपस्थित थे।

हरीराम गोदारा ने कहा कि एनएसयूआई बीकानेर शहर और देहात में छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करेगी और इसके लिए संगठन रणनीति बना रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, महिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अंजू पारख, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र नेता शामिल हुए और उन्होंने हरीराम गोदारा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़