श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। हाइवे पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहें है और लगातार एक के बाद एक दुर्घटना सामने आ रही है। क्षेत्र के गांव झंझेऊ के निकट स्थित गौशाला के पास सोमवार को हुए हादसे में एक बोलेरो टायर फटने से पलट गई और एक सवार की मृत्यु हो गई व पांच अन्य घायल हुए।
सेरूणा थाना क्षेत्र में पुंदलसर निवासी मेघसिंह पुत्र प्रभुसिंह राजपूत ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे बोलेरो चालक उम्मेदसिंह पुत्र जीवनसिंह ने गाड़ी तेजगति व लापरवाही से चलाई। जिससे गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार 52 वर्षीय प्रेमसिंह पुत्र जवानसिंह की मौत हो गई व अन्य पांच प्रदीप सिंह, बनवारी सिंह, गिरधारीसिंह, रामदयाल व चालक उम्मेदसिंह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी एक ही परिवार के लोग है। सभी मृतक की बीमारी के चलते उन्हें ही दिखाने बीकानेर जा रहें थे। रास्ते में हुए हादसे में चोटें लगने से उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहें एएसआई जगदीश प्रसाद ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।