WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

घात लगाकर बैठे पति पत्नी ने दो बेटियों सहित किया महिला पर हमला, हुई लहूलुहान, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। घात लगाकर बैठे पति पत्नी ने दो बेटियों के साथ एक महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
कालूबास में धोलिया रोड पर रहने वाली सुशीला पत्नी आजाद सिंह निवासी गुहाणा हरियाणा ने रामेश्वर पुत्र मधाराम, उसकी पत्नी व दो बेटियों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 7.30 बजे वह पड़ौसी के घर जाने के लिए घर से निकली और पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। रामेश्वर ने उसकी लज्जा भंग करते हुए कुल्हाड़ी से उसकी नाक पर वार किया, जिससे नाक कट कर खून बहने लगा, उसकी पत्नी व बेटियों ने उसे लाठियों से पीटा। उसके शोर मचाने पर उसके पति व बेटा सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़