WhatsApp Menu
उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  | 

ग्रामीणों ने विधायक से की मांग, दिए ज्ञापन

राउमावि के व्याख्याता के ट्रांसफर रद्द करवाने की मांग, विधायक को ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जनवरी 2026। राउमावि भोजास के व्याख्याता ओमाराम गोदारा का तबादला राजेरा बीकानेर किया गया है। इस ट्रांसफर को रद्द करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक को पत्र सौंपा। ग्रामीण राजूसिंह, रामचंद्र सिंह, हनुमानसिंह, सुरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, पर्वत सिंह, सुरेंद्रसिंह, पूनम सिंह, हरलाल ने बताया कि पहले से ही विद्यालय में प्राचार्य, बाबू व अनेक पदों पर शिक्षक नहीं है, दो शिक्षकों को बीएलओ लगाया गया है। ऐसे में पूर्व में ही शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्रभावित है और अब व्याख्याता के तबादला बच्चों के हित में नहीं है। वहीं व्याख्याता अच्छे शिक्षक है और विद्यार्थियों व ग्रामीणों में उनके तबादले से रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने तबादले का विरोध करने की बात कही।

सत्तासर की समस्याओं के निस्तारण की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ग्राम पंचायत सत्तासर के ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन देते हुए गांव की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। दिवंगत विक्रमसिंह सत्तासर टीम ने विधायक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। दिनेश सिण्डोलिया ने बताया कि सत्तासर से धीरदेसर चोटियान जाने वाले मार्ग, सत्तासर से रेवाड़ा जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क बनवाने, सत्तासर से लिखमादेसर की क्षतिग्रस्त सड़क का नविनीकरण करवाने, सत्तासर की माध्यमिक विद्यालय में 3 नए कमरे बनाने, चार दीवारी को निर्माण करवाने, उपस्वास्थ्य केंद्र के जर्जर व छत से टपकते पानी को दुरस्त कर नए भवन का निर्माण करवाने, गांव में स्वीकृत पशु उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाने की मांग की है। इस दौरान गांव के राजेंद्र सिंह, भंवरसिंह, केसराराम, निराणाराम व रामुराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़