WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  | 

गौशाला के बदतर हालातों पर जताया रोष, समिति सदस्यों ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जुलाई 2025। निकटवर्ती कस्बा बीदासर में स्थित गौशाला के बदतर हालातों पर रोष जताते हुए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देते हुए समिति अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने जानकारी दी कि बीदासर गौशाला में दयनीय दृश्य दृष्टिगत हो रहें है। वहां सैंकड़ो गौवंश मृत अवस्था में पड़े थे, व खुले में सड़ रहें शवों के अवशेष बिखरे पड़ें है। कुछ शवों में कीड़े लगे है और जीवित गौवंश भी उसी सड़ांध भरे वातावरण में रहने को मजबूर है। समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि गौशाला का निरीक्षण करने वाले जागरूक युवाओं ने जब इस स्थित को सोशल मीडिया पर उजागर किया तो प्रबंधन ने उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। प्रबंधन द्वारा लापरवाही, संवेदनहीनता बरती जा रही है। समिति सदस्यों ने एक स्वर में सीएम से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, गौशाला में जीवित गौवंश के लिए समुचित चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने वाले गौसेवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। इस दौरान समिति के मदन सोनी, कैलाश सारस्वत, प्रवीण पालीवाल, भीखाराम सुथार, मनोज कायल, महावीर लखोटिया व सुशील सुथार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़