WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में 27 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में उपखंड क्षेत्र से हर गांव से गौभक्त व गौसेवक शामिल होंगे और देश में गौ माता को सम्मान देने की मांग केंद्र सरकार से करेंगे।
बुधवार शाम को आड़सर बास स्थित श्रीगोपाल गौशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा बनाई गई। हर गांव से गौसेवक सुबह 9 बजे गौशाला परिसर पहुंचकर मुख्य बाजार से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचेगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांग दर्ज करवाएंगे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने अभियान के प्रचार प्रसार में युवाओं को आगे आकर अपना योगदान देने का आह्वान किया। स्वामी ने बताया कि ये राष्ट्रीय अभियान है जो संतो के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। देश भर में तहसील मुख्यालयों पर 27 की सुबह 11 बजे ज्ञापन दिए जाएंगे। अभियान के शिवरतन सोमाणी ने हर घर को अभियान से जुड़कर गौमाता के सम्मान के लिए आवाज उठाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने का आग्रह किया है। जिला गौसेवा संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने आगामी चार दिनों में जी जान से प्रचार प्रसार करने व बड़ी संख्या में गौसम्मान के लिए एकजुट होने का आग्रह आमजन से किया। बैठक में शहर एवं देहात की गौशालाओं के संचालक, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन व धार्मिक संगठनों के प्रबुद्धजन एकत्र हुए। बैठक में जतनसिंह राजपुरोहित, कमल किशोर सोमानी, शिवरतन नाढानी, सुंदरलाल मोहता, भैरूंदान झंवर, शूरवीर मोदी, मनोज डागा, रुपाराम, रामधन सोमानी, कमल जोशी, सुंदरलाल मूंधड़ा, कैलाश बिहानी, बजरंगलाल सारस्वत, महेंद्र सिंह तंवर, रेंवत सैन, भंवरलाल भादू, रामचंद्र भादू, हुकमाराम भादू, आनंद जोशी सहित अनेक गौसेवक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़