WhatsApp Menu
ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई  |  श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र  |  दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  | 

खेत में स्प्रे करते हुए हुई घुटन, अस्पताल में भर्ती किसान पुत्र की मौत

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतक के चचेरे भाई, रामकरण (पुत्र जैसाराम जाट) ने बताया कि 27 जुलाई को मोहनलाल खेत में स्प्रे कर रहे थे। शाम लगभग 4 बजे उन्होंने घुटन की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में लगभग 12 दिनों तक चले इलाज के बाद 9 अगस्त, शनिवार की रात लगभग 9 बजे मोहनलाल ने अंतिम सांस ली।

पुलिस ने रामकरण की रिपोर्ट पर रविवार को मर्ग दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजकुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़