WhatsApp Menu
23 अप्रैल को होगा गुरू जसनाथजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, भागवत का आयोजन जारी।  |  बीकानेर: उत्सवों का शोर और सिसकता धरातल  |  शहर के हो रही वार्ड सभाएं, गूगल पर फार्म भर दे सकते है सुझाव, गांवों में होगी 25 को ग्राम सभाएं।  |  कस्बे के विकास में बने भागीदार, श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड विकास के लिए QR कोड से मांगे सुझाव  |  19 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

क्षेत्र के जयपाल ने 12 सेकेंड से कम समय में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधा, बनाया रिकॉर्ड

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। लगातार प्रयास से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग छाप छोड़ रहें क्षेत्र के युवा सुयश कमा रहें है। क्षेत्र के गांव जैसलसर के जयपाल ने 5 जनवरी 2026 में 11.73 सेकेंड में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधकर नया रिकॉर्ड बनाया। जयपाल ने लूणकरणसर के पंडितजी का रिकॉर्ड तोड़ा और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2026 में अपना नाम दर्ज करवाया है। संस्था ने उन्हें जनवरी लास्ट वीक में गोल्ड मैडल सहित रिकॉर्ड का उपहार भेजा है। जयपाल ने बताया कि पंडितजी का रिकॉर्ड 14 सेकेंड का था और उन्होंने लगातार प्रयास करते हुए 14 सेकेंड से समय कम लेकर आए। उसके बाद रिकॉर्ड ज्यूरी से संपर्क किया व उन्हें ऑनलाइन साफा बांधकर दिखाया और उसका समय के साथ वीडियो भी भेजा। ज्यूरी ने इसे नया रिकॉर्ड मानते हुए उन्हें बुक में स्थान दिया। जयपाल के पिता कल्याणसिंह सहित परिजनों ने इस पर गर्व जताया और साथियों ने उन्हें बधाई दी है। विदित रहें महंत स्वामी प्रतापपुरी जी महाराज के श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान गुरूवार को उन्हें रिकॉर्ड का गोल्ड मैडल पहना कर सम्मान किया गया। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई के निवास स्थान पर आयोजित समारोह में शामिल अनेक नेताओं व मौजिज लोगों ने जयपाल को बधाई दी। देखें वीडियो:-  https://www.facebook.com/share/r/1FMi4mXsUC/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़