WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  | 

कार्यकर्ताओं की बसों में पहुंचे विरोधी सरपंच सहित कइयों को उठाया पुलिस ने, धरनार्थियों को ले गए लूणकरणसर, एक की बिगड़ी तबीयत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जुलाई 2025। सीएम के सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की बसों में एक विरोधी सरपंच सहित कई जने पहुंचे और पुलिस ने उन्हें पांडाल में प्रवेश से पहले ही रोक लिया। टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव राजेंद्र जाखड़, शेखर रेगर, मामराज महिया सहित दो अन्य जने भाजपा कार्यकर्ताओं की बसों में सवार होकर सभा में शामिल होने पहुंच गए। सेरूणा एसएचओ पवन कुमार शर्मा ने इनकी पहचान कर ली और प्रवेश से पहले ही बस पार्किंग स्थल पर ही इन्हें पुलिस जवानों ने घेर कर गाड़ी में बिठाकर अन्यत्र ले गए। वहीं ट्रोमा के धरने पर बैठे करीब 20 धरनार्थियों को पुलिस ने बस में भरकर लूणकरणसर थाने पहुंचा दिया जहां एक धरनार्थी सीताराम सिहाग की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां से डॉक्टर ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़