WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। जमीन व मकान के लिए अपने ही बच्चों के लालची रूप सामने आने की घटनाएं आए दिन बढ़ रही है। कस्बे में एक बुजुर्ग बीमार महिला ने थाने पहुंच पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई है।
बुजुर्गा केसर देवी ने बताया कि तीन माह पहले उसके पति करमालाल कुम्हार का देहांत हो गया। श्रीडूंगरगढ़ में जैसलसर रोड पर उसका 4000 वर्गफुट का घर था। उसकी बेटी ममता ने उसकी सेवा करने व पेंशन बनवाने का झांसा देकर 12 जून 2023 को मकान अपने 4 साल के पुत्र के नाम उपहार करवा लिया। पति के देहांत के बाद बेटी ममता, जवाई चंदू, चंदू का बाप हेमराज पुत्र सोहनराम कुम्हार निवासी घुमचक्कर पुलिया के नीचे स्थित अपने घर ले गए। वहां एक दो दिन बाद ही आरोपी तंग परेशान करने लगे। आरोपी आए दिन मारपीट करते और गन्दी गालियां देते, जान से मारने की धमकियां देते और जान से मारने का प्रयास करते। भगवानाराम पुत्र सोहनराम कुम्हार आरोपियों को फोन पर भड़काता रहता। 10 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मरा हुआ समझ कर उसके रिहायशी मकान के आगे पटक गए। उसने अपने भाई ओमप्रकाश को फोन कर बुलाया और ओमप्रकाश के साथ वह थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़