WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

कल हटेंगे अतिक्रमण: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया तो प्रशासन बरतेगा सख्ती

डूंगरगढ़ one 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, प्रदूषण नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। राज्य राजमार्ग संख्या-06 (श्रीडूंगरगढ़-सरदारशहर रोड) के किनारे सड़क परिधि क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बुधवार, 8 अप्रैल को की जाएगी।

राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड, खंड-चूरू द्वारा अतिक्रमणकारियों को 7 दिन पहले ही लिखित नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण बरकरार है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद अब प्रशासनिक सहयोग से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इस दौरान आवश्यक होने पर सख्ती भी बरती जाएगी।

उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़