WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नशे का बढ़ता कारोबार पुलिस के लिए सिरदर्दी बन रहा है वहीं समाज चिंतकों के लिए परेशानी बन गया है। ऐसे में पुलिस ने गुरूवार रात एक हिस्ट्रीशीटर को एमडी के साथ धर दबोचा है।
कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई रतनलाल पुलिस दल के कांस्टेबल अशोक, रामसिंह व नरेंद्र कुमार के साथ गुरूवार रात करीब 8 बजे गश्त के लिए रवाना हुए। पुलिस दल कालू रोड स्थित श्मशान भूमि के पास आम गली में पहुंचा तो यहां एक युवक पुलिस को देखकर छुपते हुए नजर आया। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई। एसआई रतनलाल ने बताया कि कई थानों का हिस्ट्रीशीटर अपराधी मोमासर बास निवासी 34 वर्षीय भवानीशंकर सिद्ध उर्फ भानीनाथ उर्फ भानीड़ा को गिरफ्तार किया और आरोपी से 11.36 ग्राम एमडी बरामद की गई। अपराधी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़