WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  |  सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  | 

दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। क्षेत्र में दो मासूम बालिकाओं के पिता और अवसादग्रस्त पिता व बड़े भाई के इकलौते सहारे 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक की दर्दनाक मौत हो गई और क्षत विक्षित शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया वहीं मोहल्ले भर में माहौल गमगीन हो गया।
क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र रामूराम सारण बुधवार सुबह घर से बाल कटवाने का कह कर निकला। युवक बुधवार शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में इत्तला देते हुए युवक की तलाश करने की परिवाद भी दी। गुरूवार को रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव घुमांदा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। बुधवार रात को युवक के किसी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रिश्ते में मृतक के भाई भंवरलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि अशोक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया और गुरूवार शाम को मृतक का गांव मोमासर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के पिता व बड़ा भाई पहले से ही अवसादग्रस्त है और ईलाज ले रहें है। वहीं घर परिवार की जिम्मेदारी युवक के कंधो पर ही थी। उसकी मौत से परिवार सदमे में है और ग्रामीणों ने घटना पर शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़