WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

उपजिला अस्पताल में नई शुरूआत, सफल हुई सिजेरियन डिलीवरी, जच्चा बच्चा स्वस्थ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। बुधवार को उपखंड स्तरीय सरकारी अस्पताल से आमजन के लिए बड़ी खबर आई। अस्पताल में एक नई शुरूआत हुई व पहली बार सिजेरियन डिलीवरी संपन्न करवाई गई। इस उपलब्धि से अस्पताल एवं चिकित्सा टीम में ही नहीं क्षेत्र भर में हर्ष का माहौल छाया है।
अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने गायनोकॉलाजिस्ट डॉ रविंद्र गोदारा सहित पूरी टीम को इस सफल सिजेरियन डिलीवरी के लिए बधाई दी है। स्वामी ने बताया कि उपजिला अस्पताल में गायनोकॉलाजिस्ट डॉ रविंद्र गोदारा, एनेस्थेटिस्ट डॉ सुनील सहारण, पीडियाट्रिशियन डॉ एसएस नांगल, दिनेश पड़िहार जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध है।
सफल हुई सिजेरियन डिलीवरी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ऊपनी की गर्भवती को परिजन गंभीर अवस्था में उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ गोदारा ने जांच के बाद सिजेरियन करना ही जरूरी बताया। डॉ गोदारा ने बताया कि बच्चा चार केजी का रहा व अंदर ही गंदा पानी होने, सहित मेडिकल स्थिति के कारण सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई। जच्चा बच्चो दोनों स्वस्थ है। डॉ गोदारा के साथ टीम में डॉ सुनील सहारन, डॉ एसएस नांगल, डॉ एसके बिहानी, डॉ धनेश, डॉ जगदीश, मेडिकल आफिसर प्रदीप, गंगाराम, रेखा, सीताराम, प्रमोद सिस्टर साथ रही। पूरी टीम को अस्पताल स्टाफ ने बधाई दी। गर्भवती के परिवार ने भी आभार जताया।
बीकानेर जाने से मिलेगा छुटकारा, ये हुई नई शुरूआत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। करीब 6 साल पहले श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल में एक सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई थी। परंतु उसके बाद से क्रिटीकल केस बीकानेर ही रेफर किए जा रहें है। ऐसे में मरीज निजी अस्पतालों में या बीकानेर आने जाने के खर्च से परेशान हो रहें थे। अब क्षेत्र में हुई इस नई शुरूआत से मेडिकल से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताई है। इससे आम जन को राहत मिलेगी और उनके समय व धन का अतिरिक्त व्यय रूकेगा।
शुक्रवार को दिए निर्देश, हुई पालना।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को जिलाकलेक्टर की अगुवाई में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सीएमएचओ ने केवल नोखा में सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था होने की जानकारी दी, इस पर जिला कलेक्टर ने जिले के सभी ब्लॉक में सिजेरियन डिलीवरी को लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी ब्लॉक सीएमओ भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़