WhatsApp Menu
दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  | 

अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। जिले में एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। थानाधिकारी कश्यप सिंह की निर्देशन में नशे के तस्करों के खिलाफ रणनीति बनाकर लगातार कार्यवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। शुक्रवार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के एक युवा नेता को अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा निवासी शिवकुमार पुत्र सुखराम लुखा को एसआई पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने 104 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कालू रोड पर मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्यवाई में एएसआई देवाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, नरेंद्र व अशोक शामिल रहें। मामले में पुख्ता इनपुट कांस्टेबल पुनीत कुमार का रहा और इसी इनपुट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को ऑपरेशन नीलकंठ में एक ओर सफलता मिली है। विदित रहे कि शिव लुखा लंबे समय सर आरएलपी में युवा नेता कर रूप में सक्रिय है एवं कई बार आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल के मंचो पर भी मौजूद रह चुका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़