WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

अनशन खत्म, कानून बनने तक महापड़ाव जारी, श्रीडूंगरगढ़ में दिया ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। बीकानेर में साधु संतों के सान्निध्य में चल रहें खेजड़ी बचाओ आंदोलन पर सरकार ने आखिरकार सख्त कानून बनाने का आश्वासन दे दिया है। संतों द्वारा अनशन तुड़वा कर आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं कानून बनने तक महापड़ाव जारी रहने की बात कही गई है। आंदोलन स्थल पर मंत्री केके बिश्नोई वार्ता के लिए पहुंचे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनहितैषी बताते हुए सख्त कानून बनाने का आश्वासन दिया। बता देवें गुरूवार को अनशन कारियों की तबीयत बिगड़ने पर चारों से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा था।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ में अभिभाषक संघ ने उपखंड अधिकारी को आंदोलन के समर्थन में ज्ञापन देकर सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग की है। इस दौरान संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़