WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

अचानक सामने आई नीलगाय से टकराई बाइक, दो सवार हुए गंभीर घायल, किया बीकानेर रेफर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 फरवरी 2026। कालू रोड पर बुधवार दोपहर सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक मोटरसाइकिल उससे टकरा गई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
डंपिंग यार्ड से कुछ आगे हुई दुर्घटना में बींझासर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें बाइक सवार 20 वर्षीय रामनिवास नैण व 20 वर्षीय राकेश नैण घायल हो गए है। दोनों घायलों को आड़सर छोटा, कालू से पिकअप में श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें देवाराम नाई व डूंगरनाथ सिद्ध पिकअप में लेकर आ रहें थे। सूचना मिलने पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की क्विक एंबुलेंस भी सामने पहुंची और बीच मार्ग में दोनों घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ सुनील सहारन ने टीम के साथ दोनों को प्राथमिक उपचार दिया और बीकानेर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़