WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

SBI ब्रांच में जमा कराए 200 के 177 नकली नोट, थाने में केस दर्ज

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एक व्यक्ति के द्वारा एसबीआई बैंक में 200 रुपये के 177 नकली नोट जमा करवाये गए। हालांकि बैंक कर्मचारियों की सजगता से उन्हें पहचान लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीकानेर में मुरलीधर व्यास नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक खाताधारक द्वारा जमा कराई गई नकदी में 200-200 रुपए के 177 नोट नकली पाए गए। इसके बाद बैंक प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित SBI ब्रांच में आरोपी ने अपने खाते में नगद रुपए जमा कराए थे। बैंक की नियमित जांच के दौरान नोट संदिग्ध लगे। मशीन से जांच कराने पर सभी नोट नकली निकले। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने नकदी जब्त कर नयाशहर थाने को सूचना दी।

इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक पुरुषार्थ पुरोहित की रिपोर्ट पर पुलिस ने श्याम सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है।

नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी के सरकारी कर्मचारी होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट आरोपी के पास कहां से आए और क्या इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका है। जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़