WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  |  ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान  | 

PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस

डूंगरगढ़ one 23 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बृहस्पतिवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिग्गा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। निरीक्षण में सामने आया कि एलएचवी के पास ड्यूलिस्ट उपलब्ध नहीं थी और टीकाकरण सत्र पूर्ण तैयारी के साथ संचालित नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित एलएचवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

डॉ. सोनी ने मौसमी बीमारियों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसकी प्रभावी पालना सुनिश्चित करें।

उन्होंने लू व तापघात (हीट वेव) से बचाव के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 24 अप्रैल से शुरू होने वाले सात दिवसीय HPV टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपिका को क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़