WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

K Connect North Zone मीटिंग में श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने PPT प्रेजेंटेशन व संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना की

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और संगठनात्मक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र को गौरवान्वित किया। K Connect North Zone अभियान के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़, राजसमन्द, बोरावड़ एवं कांकरोली का संयुक्त कार्यक्रम ज़ूम ई-मीटिंग के माध्यम से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय संयोजक, सह-संयोजक, ज़ोनल संयोजक एवं सह-संयोजकों ने किशोर मंडल की एक-एक गतिविधि की विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय किशोर मंडल टीम का स्वागत किया। उन्होंने किशोरों की सक्रिय सहभागिता, संगठनात्मक मजबूती एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से एक विस्तृत PPT प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई, जिसे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सराहा। पदाधिकारियों ने कहा कि इतनी सुव्यवस्थित, तथ्यात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुति बहुत कम देखने को मिलती है।

राष्ट्रीय टीम ने किशोर मंडल द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों मंथन ज्ञान प्रतियोगिता, आध्यात्मिक बिग बॉस, रास्ते ते की सेवा, अभिनव सामायिक सहित अन्य कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की।

मीटिंग के दौरान आगामी दिशा तय करते हुए 100 से अधिक नए किशोरों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

भजन संध्या के संदर्भ में जानकारी दी गई कि वर्तमान कार्यकाल में 70 से अधिक भजन संध्याओं का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिसे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने परिषद स्तर पर शीर्ष श्रेणी का कार्य बताया।

इसके साथ ही आगामी अधिवेशन में 20 से अधिक किशोरों की सहभागिता का संकल्प श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल की ओर से लिया गया।

राष्ट्रीय टीम के बजरंग कुंडलिया, श्रेणिक कुचेरिया, कार्तिक जैन, सौरभ सिंघी, अक्षत पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल को देव-धर्म-गुरुदेव के प्रति समर्पित एवं अनुकरणीय टीम बताया।

श्रीडूंगरगढ़ से संयोजक मुदित पुगलिया, सह-संयोजक विशाल बोथरा व तनिश छाजेड़, प्रभारी मोहित बोरड़, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, शुभम सिंघी सहित अनेक किशोर साथीगण एवं परिषद पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़