श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। पति के फोन के व्हाट्सअप पर पत्नी की फोटो लगी और मोहल्ले के ही एक जने ने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया। इसी फोटो से विवाहिता को जबरन दोस्ती करने व संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पति ने थाने पहुंच कर अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर अपने घर के बाहर बैठे रहने, उसकी पत्नी पर बदनियती रखने, उसे घुरने, स्क्रीन शॉट लेकर वायरल करने, व जबरन दोस्ती करने, संबंध बनाने के लिए दबाव देने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही अन्य लड़कों ने बताया कि आरोपी युवक के फोन में मोहल्ले की अनेक लड़कियों के फोटो है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी सुबह करीब 9 बजे उसने आरोपी युवक को ओलमा दिया तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसकी पत्नी का फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।