WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

19 फरवरी को लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर: निजी कंपनियां करेंगी प्राथमिक चयन, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे कार्यालय परिसर में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिन्द मितल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान भाग लेंगे। ये संस्थान विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन करेंगे। शिविर में युवाओं को रोजगार सहायता के साथ-साथ स्वरोजगार और करियर से जुड़ा व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी
रोजगार कार्यालय ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य योग्यता संबंधी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों, ताकि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़