WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुंबई पुलिस को मिला आरोपी, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुम्बई की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कस्बे के युवक डिम्पल कुमार पुत्र विजय रतन दर्जी, निवासी आडसर बास, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। आरोपी को 17 फरवरी तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ संपर्क

पीड़िता ने 21 जनवरी 2026 को मुंबई में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नवंबर 2024 में एक ऑनलाइन गेम के जरिए आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां हो गईं।

शादी का वादा कर कई बार किया दुष्कर्म

आरोप है कि युवक ने शादी करने का प्रस्ताव देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, मार्च 2025 में आरोपी उसे श्रीडूंगरगढ़ एक पारिवारिक आयोजन में भी लेकर आया था।

दवाइयों से गर्भ गिराने का भी आरोप

युवती ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने के साथ-साथ दवाइयों के जरिए उसका गर्भ भी गिरवा दिया।

घर से पकड़ा गया आरोपी

मुंबई पुलिस के एसआई सचिन उबाले ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। मामले की आगे की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़