रतनगढ़– बीकानेर रेल खंड पर मरम्मत व ड्रेनेज सुधार कार्य, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग
श्रीडूंगरगढ़। रतनगढ़- बीकानेर रेल खंड पर स्थित बिग्गा बास रामसरा आरयूबी (संख्या 11B) आगामी 28 दिनों तक वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे द्वारा यहां मरम्मत एवं ड्रेनेज सुधार कार्य किया जाएगा। यह कार्य 18 फरवरी 2026 से शुरू होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आरयूबी संख्या 11B, किमी 368/3–4 पर स्थित है, जहां लंबे समय से जल निकासी की समस्या और संरचनात्मक सुधार की आवश्यकता थी। कार्य अवधि के दौरान इस अंडरब्रिज से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों से होगा आवागमन
वाहन चालक वैकल्पिक रूप से आरयूबी संख्या 11A (किमी 364/3- 4) शीतलनगर तथा आरयूबी संख्या 11BB (किमी 374/8- 9) बिग्गा गांव के पास से आवागमन कर सकेंगे।
रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि कार्य अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों व निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।